छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक साथ 30 पुलिसकर्मी मिले कोरोना संक्रमित
बिलासपुर। कोरोना का कहर प्रदेश में अब भी जारी हैं। इसी क्रम में बिलासपुर में सीएसपी सिविल लाइन समेत 30 पुलिसकर्मी अब तक संक्रमित हो गए हैं। बता दे की अभी उनकी स्थिति सामान्य है।
मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन सीएसपी आरएन यादव कोरोना की चपेट में है। उनके अलावा भी यातायात थाने के एसआई, महिला थाने की एसआई समेत 30 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है।




