नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कोरोना कहर: छत्तीसगढ़ में जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन दिया जा रहा है नि:शुल्क भोजन और राशन, 2.35 लाख लोगों को दिया गया नि:शुल्क मास्क और सेनेटाईजर

कोरोना कहर: छत्तीसगढ़ में जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन दिया जा रहा है नि:शुल्क भोजन और राशन, 2.35 लाख लोगों को दिया गया नि:शुल्क मास्क और सेनेटाईजर
Share

रायपुर। कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए समूचे प्रदेश एवं देश में किए गए लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को किसी भी तरह से भोजन एवं राशन की समस्या नही हो इसके लिए बड़े पैमाने पर व्यवस्था की गई है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर प्रदेश के सभी जिलों में गरीबों, मजदूरों और निराश्रित लोगों को नि:शुल्क भोजन के साथ ही नि:शुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। इसके लिए राज्य भर में जगह-जगह राहत शिविर लगाए गए हैं। 

छत्तीसगढ़ में विगत 7 अप्रैल को एक लाख 47 हजार 643 जरूरतमंदों, श्रमिकों एवं निराश्रितों को नि:शुल्क भोजन व राशन उपलब्ध कराया गया। इनमें 42 हजार 572 लोगों को भोजन, 64 हजार 394 लोगों को राशन वितरण और 40 हजार 677 लोगों को स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भोजन एवं खाद्यान्न वितरण शामिल है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क, सेनेटाइजर एवं दैनिक जरूरत का सामान भी जिला प्रशासन, रेडक्रॉस तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की सहयोग से जरूरतमंदों को मुहैया कराया जा रहा हैं। स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से दो लाख 35 हजार 499 मास्क एवं सेनेटाईजर, साबुन आदि का वितरण जरूरतमंदों को किया गया हैं। 

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन के चलते जिलों में प्रशासन द्वारा समाजसेवी संस्थाओं एवं दान दाताओं के सहयोग से शुरू किए गए राहत शिविरों के माध्यम से छत्तीसगढ़ में अब तक 13 लाख 2 हजार 337 लोगों को नि:शुल्क भोजन एवं खाद्यन्न सामग्री उपलब्ध करायी गई है। स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए 13 लाख 33 हजार 66 मास्क सेनेटाईजर एवं अन्य सामग्री का नि:शुल्क वितरण जन सामान्य को किया गया है। 

प्रदेश में विगत 7 अप्रैल मंगलवार को जिला प्रशासन एवं समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से दुर्ग जिले में सर्वाधिक एक लाख 855 लोगों को नि:शुल्क भोजन एवं राशन प्रदाय किए जाने के साथ ही उन्हें कोरोना संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए मास्क एवं अन्य सामाग्री का वितरण किया गया है। इसी तरह सुकमा जिले में 10 हजार 909, राजनांदगांव जिले में 10 हजार 830, रायगढ़ जिले में 3 हजार 742, बस्तर जिले में 11 हजार 708, कांकेर जिले में 35 हजार 982, बीजापुर जिले में 63, जशपुर जिले में 780, कोरिया जिल में 2 हजार 114, सूरजपुर जिल में 2 हजार 461, बालोद जिल में 511, कबीरधाम जिले में 1 हजार 928, बलौदाबाजार जिले में 4 हजार 488, धमतरी जिले में 1843, महासमुंद जिले में 911, बलरामपुर जिले में 6 हजार 872, कोरबा जिले में 95 हजार 657, सरगुजा जिले में 2 हजार 212, जांजगीर-चांपा जिले में 1 हजार 957, बिलासपुर जिले में 6 हजार 065, रायपुर जिले में 23 हजार 589, कोण्डागांव जिले में 2 हजार 369, दंतेवाड़ा जिले में 25 हजार 057, बेमेतरा जिले में 383, गरियाबंद जिले में 14 हजार 900, नारायणपुर जिले में 1 हजार 785, मुंगेली जिले में 11 हजार 672 और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 1 हजार 499 जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन, राशन एवं अन्य सहायता उपलब्ध करायी गई हैं।


Share

Leave a Reply