कोरोना जैसे लक्षण दिखने वाले मजदूर की हुई इलाज के दौरान मौत, जाने क्या है मामला
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। खबर मिली है कि सिम्स अस्पातल में भर्ती एक कोरोना संदिग्ध व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है | मृतक व्यक्ति मजदूर था और 20 मई को पुणे से लौटा था। बताया जा रहा है कि लौटने के बाद से उसे मस्तुरी स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था।
जानकारी के अनुसार उसे सर्दी-खांसी के साथ सांस लेने में तकलीफ होने के बाद बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। तीन दिन इलाज के बाद आज बीमार मजदूर की मौत हो गई है। मजदूर का कोरोना सेंपल लिया गया है एवं रिपोर्ट का इंतजार है। मजदूर की मौत कोरोना से हुई या अन्य किसी वजह से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।




