BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मेकाहारा में आज से Corona OPD शुरु, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रहेगी तैनात

मेकाहारा में आज से Corona OPD शुरु, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रहेगी तैनात
Share

  रायपुर: दुनिया के देशों में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ रहा है, देश में महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में कोरोना मरीज मिल रहे हैं। मुंबई दो मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद अन्य राज्यों में भी कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गए हैं। छत्तीसगढ़ में कोविड से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की कोरोना पूर्व तैयारी को लेकर गुरुवार को मेकाहारा अस्पताल में बैठक हुई, जिसमें मरीजों के इलाज, दवा, बेड, ऑक्सीजन, पीपी कीट और सैंपल जांच की सुविधा समेत अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में मेकाहारा में शुक्रवार से कोरोना का OPD शुरू करने का निर्णय लिया गया। मरीजों की जांच और उपचार के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित कर दी गई है।मेकाहारा में अलग से कोरोना OPD का संचालन किया जाएगा जहां लैब टेक्नीशियन, लेबर वार्ड, ICU, वेंटिलेटर की व्यवस्था भी होगी।

छत्तीसगढ़ में अभी कोरोना के एक भी मरीज नहीं

राज्य कंट्रोल एवं कमांड सेंटर के अनुसार छत्तीसगढ़ में अभी कोरोना के एक भी मरीज नहीं है, लेकिन देश विदेश में जिस तरह से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है इसे देखते हुए हिदायत के तौर पर अलग से इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

 


Share

Leave a Reply