कोरोना प्रकोप: राजधानी का एक और मोहल्ला बना कोरोना हॉटस्पॉट
रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एक और मोहल्ला हॉटस्पॉट बन गया है। इस मोहल्ले में एक ही गली से 20 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। कुशालपुर के आदर्श नगर की एक गली से 20 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि के बाद यह इलाका हॉटस्पॉट बन गया है। इसके बाद आदर्श नगर को कन्टेनमेंट जोन बनाया जा रहा है।




