रायपुर इंडोर स्टेडियम में बने कोविड हॉस्पिटल में खाना नहीं मिलने पर कोरोना मरीजों ने किया हंगामा
रायपुर, राजधानी रायपुर में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इंडोर स्टेडियम को कोविड 19 अस्पताल बना दिया है। लेकिन अब यहां अव्यवस्था की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार को कोरोना मरीजों को खाना नहीं मिला, जिसके बाद मरीजों ने हंगामा कर दिया। हालांकि कुछ समय बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने मरीजों का शांत करवाया।




