नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मुंगेली जिले में मिले कोरोना मरीजों में फास्टरपुर थाना में पदस्थ 2 आरक्षक निकले कोरोना संक्रमित, आईजी दिपांशू काबरा ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुंगेली जिले में मिले कोरोना मरीजों में फास्टरपुर थाना में पदस्थ 2 आरक्षक निकले कोरोना संक्रमित, आईजी दिपांशू काबरा ने ट्वीट कर दी जानकारी
Share

रायपुर | छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों को भी कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है। मुंगेली जिले के फास्टरपुर थाना में पदस्थ दो कांस्टेबल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार रात को इसकी पुष्टि होने के बाद दोनों को इलाज के लिए रायपुर एम्स ले जाया गया है, दोनों कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। एडिशनल एसपी सीडी तिर्की ने बताया मुताबिक इनके संपर्क में आए पुलिस कर्मचारियों और सामान्य लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है। थाने को सैनिटाइज किया जा रहा है, अब उनके भी सैंपल लेने और क्वारैंटाइन में रखने की प्रक्रिया की जा रही है। आईजी दिपांशू काबरा ने ट्वीटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि वो इन दोनों जवानों को सलाम करते हैं।

मुंगेली में अब तक 84 लोगों को कोरोना संक्रमण हो चुका है। स्वास्थ विभाग की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 3 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके बाद बिलासपुर में अब तक 61 और कोरबा में 51 कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है। यह छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में कोरोना संक्रमण की सबसे अधिक संख्या है। मुंगेली जिले में 1487 क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें प्रवासी श्रमिकों को रखा गया है।


Share

Leave a Reply