BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्राइवेट अस्पतालों में भी होगा कोरोना मरीजों का ईलाज, आईएमए की बैठक मिले दिशा निर्देश

प्राइवेट अस्पतालों में भी होगा कोरोना मरीजों का ईलाज, आईएमए की बैठक मिले दिशा निर्देश
Share

बिलासपुर, बिलासपुर में कोविड-19 के मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए अब अपोलो अस्पताल के अलावा अन्य प्राइवेट अस्पतालों में भी कोरोना मरीजों के ईलाज की सुविधा शीघ्र प्रारंभ होगी। इस संबंध में आज जिला प्रशासन द्वारा आईएमए की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Also Read- राजधानी के 16 थानेदारों का तबादला, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी 


अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उइके की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि महादेव हाॅस्पीटल, आर.बी. हाॅस्पीटल और बजाज नर्सिग होम में शीघ्र ही कोरोना मरीजों को ईलाज उपलब्ध होगा। महादेव हाॅस्पीटल और आर.बी. हाॅस्पीटल में 100-100 बेड के अस्पताल है। प्रत्येक अस्पताल में लगभग 20 से 25 वेंटिलेटर उपलब्ध है। कोविड-19 से पीड़ित गंभीर पीड़ित मरीजों को वेंटिलेटर की आवश्यकता होती है। जिसको देखते हुए इन अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों का ईलाज शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। इसके साथ ही अपोलो अस्पताल में वर्तमान में कोरोना मरीजों के लिए 10 बेड उपलब्ध है जिसे बढ़ाकर 50 बेड करने का निर्देश दिया गया है। श्री राम केयर हाॅस्पीटल द्वारा बजाज नर्सिंग होम में 25 बेड कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध कराये जायेंगे। इसके अतिरिक्त किम्स हाॅस्पीटल एवं अन्य अस्पतालों मे कोरोना मरीजो के ईलाज की सुविधा हेतु आवश्यक तैयारी करने कहा गया।

also read:- लूडो खेलने के दौरान एक दोस्त ने की दूसरे दोस्त की हत्या, लेन-देन का विवाद ऐसा गहराया कि गुस्से में आकर मारा चाकू 


वर्तमान में जिले में 100 बेड के कोविड हाॅस्पीटल के साथ साथ 75 बेड का रेलवे अस्पताल, कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीजों के लिए पंडित सुंदर लाल शर्मा मुुक्त विश्वविद्यालय के चित्रकूट छात्रावास में 150 बेड एवं प्रयास विद्यालय के छात्रावास में 250 बेड सहित लगभग 800 बेड उपलब्ध है। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इन प्राईवेट अस्पतालों में भी कोविड-19 के मरीजों के ईलाज की व्यवस्था की जा रही है।

Also Read:- रायपुर में आज शाम 5 बजे तक 204 मरीजो कि हुई पहचान ,देखे किन किन क्षेत्रो से है 


बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अंशिका पांडेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. प्रमोद महाजन, संभागीय कोविड अस्पताल की प्रभारी डाॅ. मधुलिका सिंह ठाकुर, आई.एम.ए. के सचिव एवं अन्य पदाधिकारी, प्राइवेट अस्पतालों के संचालक उपस्थित थे।
 



Share

Leave a Reply