कोरोना पाजिटिव व्यक्ति सडकों पर घूमते पकड़ाए, मामला हुआ दर्ज
रायपुर | कोरोना पाजिटिव व्यक्ति को बाहर घुमते पाये जाने पर पुलिस ने उसके खिलाफ राज्य शासन के नियमों को उल्घंन करने एवं अन्य धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
आरंग पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम समोदा बस स्टैण्ड के पास आरंग में कोरोना पाजिटिव रामनारायण पाल व गिरीश साहु को शासन के आदेशों का उल्घंन कर कोरोना होने के बावजूद भी बाहर घूमते पाये जाने पर उनके खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




