BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़ में कोरोना की वापसी: रायपुर और दुर्ग में नए मामले, सतर्क रहने की अपील

छत्तीसगढ़ में कोरोना की वापसी: रायपुर और दुर्ग में नए मामले, सतर्क रहने की अपील
Share

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर सामने आने लगे हैं। सोमवार को राज्य के दो जिलों, रायपुर और दुर्ग में दो नए कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

रायपुर जिले में लगभग 50 वर्षीय एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला रायपुर के अवंति विहार क्षेत्र की रहने वाली है। खास बात यह है कि संक्रमित महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं पाई गई है, जिससे संक्रमण का स्रोत स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल महिला का इलाज एमएमआई नारायणा अस्पताल में जारी है। दूसरा मामला दुर्ग जिले से सामने आया है, जहां एक और व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करने की भी अपील की गई है।



Share

Leave a Reply