BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एसपी समेत पुलिस स्टाफ का कोरोना टेस्ट, जाने पूरी खबर

एसपी समेत पुलिस स्टाफ का कोरोना टेस्ट, जाने पूरी खबर
Share

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला एसपी प्रशांत अग्रवाल सहित समस्त पुलिस स्टाफ का कोरोना टेस्ट शुरू किया गया। इस दौरान लोगो से सीधे संपर्क में आने वाले स्टाफ की जांच पहले की गई, जिसमे ट्रेफिक ड्यूटी, पेट्रोलिंग ड्यूटी साथ ही थाना प्रभारियों समेत कुल 51 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की जांच पहले दिन कराई गई, साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के 65 अधिकारी/कर्मचारियों की हेल्थ चेकअप हुआ।


पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा बिलासपुर रेंज एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल की पहल पर आज से बिलासागुडी में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का कोराना टेस्ट और हेल्थ चेकअप प्रारम्भ किया गया। वर्तमान में जिले धारा 144 प्रभावी है, इस वजह से पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी लॉकडाउन को प्रभावी तरीके से लागू कराने में फिल्ड पर डटे हुए है, और आम नागरिकों के सीधे संपर्क में भी है, जिस कारण पुलिसकर्मियों में भी कोराना के संक्रमण का खतरा बना हुआ है। चूंकि पुलिसकर्मी कोरोना और जनता के बीच ढाल के तौर पर खड़े हैं, ऐसे में उन्हें भी संक्रमण मुक्त रहना आवश्यक है, तभी आम नागरिकों की बेहतर सुरक्षा की जा सकती है।

इसी को ध्यान में रखकर डीजीपी के आदेश पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों का कोराना टेस्ट कराया जा रहा है।फिल्ड में ड्यूटी कर रहे लोगो का चरणबद्ध तरीके से टेस्ट कराया जा रहा है। जिसमें आम जनता के सीधे संपर्क में आने वाले ट्रेफिक के अधिकारी व जवान, फिक्स प्वाइंट ड्यूटी व पेट्रोलिंग ड्यूटी में लगे अधिकारी व जवान तथा कुछ थाना प्रभारियों को मिलाकर पहले दिन कुल 51 लोगो का कोराना टेस्ट किया गया, साथ ही बुजुर्गों में इसका अधिक प्रभाव देखा गया, इसे ध्यान में रखते हुए 50 वर्ष या इससे ऊपर के सभी पुलिसकर्मियों कि स्वास्थ्य जांच भी आज ही कराई जा रही है। जिनका कोराना टेस्ट भी होगा।


Share

Leave a Reply