CG में कोरोना की तीसरी लहर ने दी दस्तक! इस जिले में 20 बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका है। गुरुवार को रायगढ़ जिले में 135 मरीज मिले। नए मरीजों में 18 से कम उम्र के करीब 20 बच्चे शामिल है। यह बच्चों में संक्रमण का अब तक सबसे बड़ा आकड़ा है। इससे पहले जिले में अब तक इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित नहीं हुए थे। बच्चों में संक्रमण की दर ज्यादा होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
संक्रमण की दर 3.85 फीसदी
गुरुवार को जिले में 135 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 24 घंटे के भीतर में 5 लोगों की मौत हुई है। अब संक्रमण की दर 3.85 फीसदी तक पहुंच गई है। कोरोना से गुरुवार को 237 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 2391 हो गई।




