BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Corona Update: छत्तीसगढ़ में 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, राज्य में कुल 42 एक्टिव केस

Corona Update: छत्तीसगढ़ में 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, राज्य में कुल 42 एक्टिव केस
Share

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को राज्य के कोरोना कंट्रोल एवं डिमांड सेंटर से जारी ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, वहीं 15 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज

रायपुर में कोरोना के सबसे ज्यादा 6 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा बिलासपुर से 4 और दुर्ग जिले से 2 संक्रमित सामने आए हैं। अब तक प्रदेश में 45 संक्रमित मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में कुल 42 एक्टिव केस, 1 मरीज ICU में भर्ती

प्रदेश में अब कुल 42 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। इनमें से 35 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और बिना किसी गंभीर लक्षण के हैं। वहीं 6 मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। एक मरीज की हालत गंभीर बताई गई है और उसे ICU में रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग सतर्क

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने सर्दी-खांसी, बुखार या सांस संबंधी समस्या होने पर तुरंत जांच कराने की अपील की गई है। विभाग ने यह भी साफ किया है कि अभी घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है।



Share

Leave a Reply