कोरोना वायरस : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में कोरोना ने दी दस्तक , चार लोग कोरोना पॉज़िटिव
रायपुर : राजधानी रायपुर में कोरोना की रफ़्तार तेज हो गई है प्रतिदिन हजारों की संख्या में नये-नये मरीज मिल रहे है. बीते दिनों कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रोन के 4 मरीजों की पुष्टि की गई है. रायपुर की स्थिति खतरनाक होते जा रही है. इस बीच यह खबर सामने आ रही है कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में कोरोना ने दस्तक दे दी है।
विश्वविद्यालय के चार लोग संक्रमित हुऐ हैं, जिनमें से दो विद्यार्थी, एक प्रोफ़ेसर और एक अन्य कर्मचारी शामिल हैं. पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार गिरीश कांत पाण्डेय ने कहा कि चार लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं।
विश्वविद्यालय के समस्त प्रक्रिया ऑफ़लाइन मोड़ में संचालित हो रही है. रजिस्ट्रार ने विश्वविद्यालय परिसर में शत-प्रतिशत टीकाकरण का दावा किया है. अधिकारी-कर्मचारियों का दोनों डोज लग गए हैं, वहीं पचास प्रतिशत से ज्यादा विद्यार्थियों को दोनों डोज लग चुके हैं, वहीं शत-प्रतिशत छात्रों को पहला डोज लग चुका है।




