CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर ब्राइट फाउंडेशन द्वारा कोरोना योद्धाओ का किया गया सम्मान

रायपुर ब्राइट फाउंडेशन द्वारा कोरोना योद्धाओ का किया गया सम्मान
Share

रायपुर ब्राइट फाउंडेशन सर्व धर्म समाज जाति के विधवा , विधुर वैध तलाकशुदा महिलाओं पुरुषों के पुनर्विवाह की संस्था द्वारा प्रति सप्ताह विभिन्न संस्थाओं , अलग अलग क्षेत्रों में कार्यरत कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर रहा है इस सप्ताह संक्रमण काल में पशु - पक्षियों को भोजन कराने वाली महिलाओं सहित पत्रकार भारत योगी का सम्मान किया गया । लॉक डाउन में जब शहर में सड़कों पर घुमने वाले आवारापशुओं कुतों पक्षियों को भोजन नहीं मिल रहा था तब इन कोरोना योद्धाओं ने अपने घरों से भोजन व दाना ले जाकर इनका पेठ भरने का काम किया । आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एक पहल संस्था के संस्थापक श्री पहलाज खेमानी थे । सभी कोरोना योद्धाओं को श्री फल व सम्मान पत्र प्रदान किया गया । कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव डॉ मनोज ठाकुर ने किया । अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत ने संस्था के मुख्य कार्य सर्व धर्म सर्व जाति , समाज के विधवा तलाकशुदा महिलाओं पुरुषों के पुनर्विवाह की जानकारी दी । उपाध्यक्ष श्रीमती राधा राजपाल ने कोरोना योद्धाओं द्वारा किये गए कामों की संछिप्त जानकारी दी । किशोर जायसवाल ने मुख्य अतिथि एवं कोरोना योद्धाओं का आभार प्रकट किया । इस अवसर पर संस्था के दमयन्ती देशपांडे , अचला स्वामी, अंजली शितूत , गौरी अवधिया उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में संस्था के सदस्यों ने कोरोना योद्धाओं के साथ फूलों की होली खेली ।
संस्था ने इन लोगों का सम्मान किया -  भारती शर्मा , ऋचा ठाकुर , राजेश वाधवानी, शकुंतला लखवानी , सुलोचना नारायणी , मीना चंदानी , सरिता चंदानी , गोपी धनवानी , लता बुधवानी , रेखा धर्मनी , मीना असरानी , नीलम टेकचंदानी , प्रिया नेभानी , शोभानी , नैना गोपलानी , ज्योति गेलानी , कृपा आहूजा , दीपिका मिर्घानी , पिया अमलानी , कशिश लूलिया , रोमा वाधवानी



Share

Leave a Reply