CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोरोना की तीसरी लहर में बस्तर में हुई पहली मौत

कोरोना की तीसरी लहर में बस्तर में हुई पहली मौत
Share

जगदलपुर : बस्तर जिले में कोरोना महामारी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। शनिवार को कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई है। महिला 6 जनवरी को कोविड पॉजिटिव आई थी। जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। जिसका शनिवार की शाम कोरोना के नियमों का पालन करते हुए अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। महिला भानपुरी की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि बस्तर में कोरोना की तीसरी लहर से यह पहली मौत हुई है।


इधर, बस्तर संभाग में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संभाग भर में कुल 78 लोग कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा सुकमा जिले से 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि नारायणपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शून्य रहा है। शनिवार को 78 नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद अब संभाग में एक्टिव मरीजों की संख्या 360 हो गई है। लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर अब प्रशासन की चिंता भी बढ़ती जा रही है।


बरती जा रही सख्ती
संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में कोरोना के नियमों का पालन करवाने सख्ती बरती जा रही है। शहर के लाल बाग, गोल बाजार, अग्रसेन चौक, बस स्टैंड, संजय बाजार, धरमपुरा मार्ग में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन न करने और चेहरे पर मास्क न लगाने वाले कुल 121 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 14 हजार 970 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। साथ ही नियमों का पालन करने अपील की गई है।



Share

Leave a Reply