CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

न्यू जलाराम स्वीट्स सहित नाली पर मलबा डालने वालों से निगम ने वसूला जुर्माना

 न्यू जलाराम स्वीट्स सहित नाली पर मलबा डालने वालों से निगम ने वसूला जुर्माना
Share

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत नाली पर मलबा डालने, कचरा डालने, अतिक्रमण करने या नाली पर रैम्प, चबूतरा एवं अन्य प्रकार के निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। नाली सफाई में बाधा बन रहे स्थानों पर तोडफ़ोड़ कर नाली को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर सभी जोन कार्यालय की टीम अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। नाली में कचरा फेंकने या मलबा डालकर नाली पाटने वालों को चिन्हित कर ऐसा करने वालों से जुर्माना लिया जा रहा है, साथ ही नाली से मलबा हटाया जा रहा है, ताकि सफाई कार्य में कोई बाधा न आए और पानी प्रवाहित होता रहे। आज नाली पर मलबा डालने वालों से 9 हजार रूपए जुर्माना वसूल किया गया।

जोन 02 वैशाली नगर जोन आयुक्त पूजा पिल्ले के निर्देश पर नाली को कब्जा मुक्त करने तथा नाली सफाई अभियान के तहत आज दूसरे दिन वैशालीनगर अंतर्गत कैलाश नगर में कार्यवाही की गई। वार्ड क्रमांक 16 कैलाश नगर में न्यू जलाराम स्वीट्स के समीपस्थ दुकानों के निर्माण हो रहे हैं उनके द्वारा ट्रक से निर्माण से संबंधित सामग्री लाने ले जाने के लिए नाली में मलबा डाल दिया गया था, जिससे नाली जाम होने पर पानी निकासी नहीं हो पा रहा था। स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह ने बताया कि आस पास के नागरिकों से शिकायत प्राप्त होने पर टीम मौके पर पहुंची और नाली से मलबा निकालकर सफाई कराई गई जिससे पानी बिना अवरोध के निकल सके।

नाली में मलबा डालने वाले 6 लोगों से जुर्माना के रूप में अर्थदण्ड भी वसूला गया, और समझाईश दी गई कि दोबारा ऐसा न करे। नाली में मलबा डालने वाले कुरूद के प्रदीप शर्मा से 2000 हजार रूपए, न्यू जलाराम स्वीट्स से 1000 हजार रूपए, बनारसी स्वीट्स से 1000 हजार रूपए, दीपेश शर्मा से 2000 हजार रूपए, मनोज वर्मा से 2000 हजार रूपए सहित कुल 9000 हजार रूपए जुर्माना वसूल किया गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व जवाहर मार्केट में नाली पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की गई थी।
 


Share

Leave a Reply