नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

निगम ने सुन्दरनगर कालोनी में डेढ़ एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर लगाई रोक

निगम ने सुन्दरनगर कालोनी में डेढ़ एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर लगाई रोक
Share

रायपुर | नगर निगम रायपुर के जोन 5 नगर निवेष विभाग के अमले ने जनशिकायत मिलते ही जोन 5 कमिश्नर अरूण धु्रव के नेतृत्व एवं जोन सहायक अभियंता  आरएन पटेल, नगर निवेष उपअभियंता  सैय्यद जोहेब की उपस्थिति में जोन 5 के तहत आने वाले पंडित सुन्दरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 66 के सुन्दर नगर कालोनी क्षेत्र में एक नागरिक द्वारा लगभग डेढ एकड क्षेत्र निजी भूमि में की जा रही अवैध प्लाटिंग के कार्य की वस्तुस्थिति को प्रत्यक्ष देखा । इस दौरान जनषिकायते सही मिलने पर जोन 5 नगर निवेश अमले ने अवैध प्लाटिंग करने हेतु की जा रही प्लाट कटिंग सहित अवैध मुरम रोड को तत्काल थ्रीडी स्थल पर बुलवाकर कटवाया एवं अवैध प्लाटिंग के कार्य पर तत्काल कारगर रोक स्थल पर लगायी। 

जोन 5 कमिश्नर धु्रव ने बताया कि नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर संबंधित निजी भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी शीघ्र निगम जोन 5 को उपलब्ध करवाने अनुरोध किया गया है। नागरिको से प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित नागरिक को नोटिस देकर उनसे दस्तावेज जांच हेतु प्रस्तुत करने कहा गया है। निजी भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी मिलने पर अवैध प्लाटिंग के प्रकरण में निगम जोन 5 नगर निवेष विभाग के माध्यम से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ संबंधित पुलिस थाना में नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी। 
 


Share

Leave a Reply