निगम अमले ने किया कंचनगंगा कॉलोनी को सेनेटाइज,पढ़े पूरी खबर
रायपुर, कंचनगंगा कॉलोनी रोहणीपुरम में एक युवती के कोरोना संदिग्ध पाए जाने पर कल देर रात ही वहां फॉगिंग कराई गई। आज सुबह चार बजे से निगम अमले ने वहां पहुंचकर सेनेटाइज करने का काम शुरू कर दिया। नगर निगम से प्राप्त सूचना के अनुसार रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 5 के जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता बीपीके राही, जोन स्वास्थ्य अधिकारी भूषण ठाकुर, सेनेटरी इंस्पेक्टर दिलीप साहू तथा टीम के अन्य सदस्य सुबह 4 बजे से ही कंचनगंगा कॉलोनी पहुंच गए थे। सबसे पहले वहां के गलियों और नालियों की साफ सफाई की गई। वहां एल्कोहलयुक्त सेनेटाइजर से छिड़काव किया गया गया।




