CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

निगम ने की बड़ी कार्यवाही : इमलीडुग्गू में कब्जा कर बनाए मकानों को निगम ने तोड़ा

निगम ने की बड़ी कार्यवाही : इमलीडुग्गू में कब्जा कर बनाए मकानों को निगम ने तोड़ा
Share

कोरबा |  नगर निगम क्षेत्र में सरकारी संपत्ति पर लोगों की नजर गड़ी हुई है। वे लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए हैंडपंप को भी हड़पने से पीछे नहीं हट रहे हैं। नगर निगम ने शनिवार को इमलीडुग्गू क्षेत्र में अवैध कब्जा कर बनाए गए मकान को एक्सीवेेटर से तोड़ दिया।

वार्ड क्रमांक 8 में कुछ दिन पहले ही हैंडपंप लगाया गया था, लेकिन एक व्यक्ति ने खाली जमीन पर मकान का निर्माण ही नहीं कराया, हैंडपंप को भी अपने कब्जे में ले लिया। इसकी वजह से लोगों को पानी मिलना बंद हो गया था। पार्षद सुफल दास महंत को जानकारी मिली तो उन्होंने इस पर संज्ञान लिया और नगर निगम के आयुक्त को शिकायत की। इसके बाद कार्रवाई हुई। निगम के तोडू दस्ते ने यहां पर पहुंचकर अवैध निर्माण को तोड़ दिया। नगर निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक ने बताया कि पार्षद की ओर से इस मामले की शिकायत हुई थी। इसके आधार पर यहां पर कार्रवाई की गई, जहां कहीं भी अतिक्रमण के मामले नजर आएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
 


Share

Leave a Reply