बड़ी खबर : रूंगटा कॉलेज पर निगम का पड़ा डंडा, सील कार्यवाही से बचने इतने दिनों का दिया समय
रायपुर | नगर निगम प्रशासन रायपुर द्वारा राजस्व वसूली करने के लिए अब कॉलेजों के खिलाफ भी कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। आज वीर सावरकर नगर वार्ड नम्बर1 में संचालित रूंगटा कॉलेज सील होते-होते बच गया।
पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस क्लीनिकल लैब में ब्लड जांच कराने गई युवती के गुप्तांग में की छेड़छाड़
कॉलेज प्रबंधक द्वारा कई वर्षों से करों का भुगतान नहीं किया था। करीब 8 लाख रूपये का बकाया राशि में 50 प्रतिशत भुगतान करने के बाद निगम प्रशासन ने सील करने की कार्यवाही रोकते हुए शेष राशि के भुगतान के लिए सात दिनों का समय कॉलेज प्रबंधन को दिया है।
जोन-8 कमिश्नर अरुण ध्रुव के नेतृत्व एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव की उपस्थिति में रूंगटा कॉलेज के परिसर में सील बंदी की कार्रवाई करने के लिए टीम पहुंची थी। बताया गया कि रूंगटा कॉलेज द्वारा वर्ष 2010-11 से लेकर करों का भुगतान नहीं किया गया था। इस तरह कॉलेज पर 8 लाख 424 रूपये का बकाया था।
आज निगम की टीम जब कॉलेज को सील करने की कार्रवाई करने लगी तो कॉलेज के संचालक द्वारा तत्काल बकाया कर राशि में से 50 प्रतिशत यानी 4 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। निगम प्रशासन ने बकाया की शेष राशि का भुगतान करने के लिए कॉलेज संचालक को एक सप्ताह का समय दिया है। इन सात दिनों में भुगतान नहीं करने पर निगम द्वारा कॉलेज को सील करने की कार्रवाई करेगी।




