CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर : इस दिन से शुरू होने जा रही है छत्तीसगढ़ में इस एप के जरिये अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना

बड़ी खबर : इस दिन से शुरू होने जा रही है छत्तीसगढ़ में इस एप के जरिये अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना
Share

रायपुर | छत्तीसगढ़ की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना मोबाइल एप के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए सर्वेक्षण का काम पूरे प्रदेश में 01 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है। इसके लिए चिप्स ने ‘सीजीक्यूडीसी‘ (CGQDC) नाम से मोबाईल एप तैयार किया है, जिसे प्ले स्टोर से इंस्टाल किया जा है।

छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के सचिव बीसी साहू ने बताया कि मोबाइल एप को इंस्टाल करने के बाद एप में आवेदक को पंजीयन करना होगा। पंजीयन हेतु एप में लॉगिन के लिए चार विकल्प दिये गये हैं। आधार कार्ड से लॉगिन, राशन कार्ड के नंबर के आधार पर लॉगिन राशन कार्ड के मुखिया के मोबाइल नम्बर के आधार पर लॉगिन अथवा उपरोक्त में से कोई भी प्रमाण नहीं होने की दशा में आवेदक स्वयं के मोबाईल के आधार पर लॉगिन कर सकते हैं।


लॉगिन उपरांत एप में एक प्रपत्र में आवेदक से संबंधित जानकारी जिसमें नाम, पिता अथवा पति का नाम, वार्षिक आय, परिवार के सदस्यों की संख्या, वार्ड अथवा ग्राम पंचायत, जनपद, जिला आदि की जानकारी भरकर अपलोड करना होगा। आवेदक के द्वारा अपलोड की गई जानकारी संबंधित आवेदक के ग्राम पंचायत, नगर पंचायत अथवा नगरीय निकाय के वार्ड के लिए नियुक्त किए गए सुपरवाईजर के पास स्वतः फारवर्ड हो जाएगी। आवेदक के क्षेत्र में अधिकृत सुपरवाईजर के पास जैसे ही आवेदक की जानकारी प्राप्त होगी, वह उसका सत्यापन करेगा, तत्पश्चात् डाटा सर्वर में सुरक्षित रहेगा। यह डाटा राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना में सहायक होगी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना के लिए छत्तीसगढ़ क्वांटीफायबल डाटा आयोग का गठन किया गया है। जिसका कार्यालय राजधानी रायपुर के पीडब्ल्यूडी चौक, सागौन बंगला परिसर कटोरा तालाब में प्रारंभ हो चुका है।



Share

Leave a Reply