मतगणना अपडेट : कांग्रेस ने इन जगहों पर खोला अपना खाता, जारी है मतगणना...
रायपुर: 15 नगरीय निकायों में हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। करीब दो हजार कर्मचारी 600 मेजों पर वोटों की गिनती कर रहे हैं। इसी गिनती से 1393 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इसके लिए 29 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सभी जिलों को मतगणना स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन, निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। इस चुनाव में कुल 4 लाख 88 हजार 425 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें से 2 लाख 48 हजार 41 पुरुष, 2 लाख 40 हजार 369 महिला और 15 तृतीय लिंग समुदाय के लोग शामिल थे।
कुरुद और मारो में कांग्रेस ने अपना खाता खोला ...
वहीं खबर आ रही है कि कुरुद और मारो नगर पंचायत में कांग्रेस ने अपना खाता खोल लिया है। कुरुद नगर पंचायत के वार्ड एक में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली है। भाजपा के प्रकाश चनवानी को भारी मतों से हराया है। बेमेतरा जिले में शुरुआती रुझान के मुताबिक मारो नगर पंचायत में कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं यहां वार्ड नंबर 4, वार्ड नंबर 5, वार्ड नंबर 8, वार्ड नंबर 12, वार्ड नंबर 13 में कांग्रेसी प्रत्याशी की जीत हुई है।
भैरमगढ़ में कांग्रेस ...
भैरमगढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की है। 15 वार्डो में से 12 वार्डों में उसका कब्जा हो गया है। भाजपा को सिर्फ तीन सीट मिली है। वहीं बेमेतरा के मारो में कांग्रेस प्रत्यासी सुधा तिवारी की जीत हुई है। 53 वोटों से जीत बताई जा रही है। इधर बिरगांव में 11 नंबर वार्ड की मत पेटी खुलने से बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा हल्ला करने की भी जानकारी सामने आ रही है. वार्ड नंबर 22 में भी जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मत पेटी पहले से खुलने का आरोप लगाया है।
बता दें कि 4 नगर पालिका निगम भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली, बीरगांव। 5 नगर पालिका परिषद् बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, सांरगढ़, जामुल, खैरागढ़ और 6 नगर पंचायत प्रेमनगर, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़, भोपालपटटनम और मारो में आम चुनाव के लिए 20 दिसंबर को मतदान किया गया था। जिसके नतीजे आज घोषित किए जाएंगे।
रायगढ़ के इस नगर पालिका निगम में गिनती शुरू ...
इसके अलावा नगर पालिका निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 5 और 25, बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 29, राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 17, नगरपालिका परिषद गोबरा नवापारा के वार्ड क्रमांक 14, बेमेतरा के वार्ड क्रमांक 5 और 11, कोण्डागांव के वार्ड क्रमांक 12, नगर पंचायत उतई के वार्ड क्रमांक 5, भानुप्रतापपुर के वार्ड क्रमांक 9, बसना के वार्ड क्रमांक 9, आमदी के वार्ड क्रमांक 14, कुरुद के वार्ड क्रमांक 1, मगरलोड के वार्ड क्रमांक 11 और थानखम्हरिया वार्ड क्रमांक 11 में उपचुनाव किया गया था। जिसके मतों की गिनती शुरू हो चुकी है।
जानिए, किस निकाय की मतगणना कहां हो रही है
भिलाई निगम
भिलाई निगम के 70 वार्डों के लिए 463 मतदान केंद्रों में मतदान हुए थे। जिसकी मतगणना भिलाई के कल्याण कॉलेज, सेक्टर -7 में शुरू हो चुकी है। भिलाई में मेयर का पद अनारक्षित है।
रिसाली निगम
रिसाली निगम के 40 वार्डों के लिए 122 मतदान केंद्रों में मतदान हुए थे। जिसकी मतगणना रिसाली के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में मतगणना शुरू हो चुकी है। रिसाली निगम में मेयर का पद ओबीसी महिला आरक्षित है।
भिलाई-3 चरोदा निगम
भिलाई-3 चरोदा के 40 वार्डों के लिए 112 मतदान केंद्रों में मतदान हुए थे। जिसकी मतगणना स्व। खूबचंद बघेल महाविद्यालय में शुरू हो गई है
बीरगांव निगम
बीरगांव के 70 वार्डों के लिए 95 मतदान केंद्रों में मतदान हुए थे। वोटों की गिनती आडवाणी हायर सेकेंडरी स्कूल में शुरू हो चुकी है।
की गिनती आडवाणी हायर सेकेंडरी स्कूल में शुरू हो चुकी है।




