CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अवैध फ्लाईऐश में फंसी गाय, मामले रफा-दफा करने आनन फानन में मंगाई गई मुरुम , पहले कई पशु हो चुके हैं घायल

अवैध फ्लाईऐश में फंसी गाय, मामले रफा-दफा करने आनन फानन में मंगाई गई मुरुम , पहले कई पशु हो चुके हैं घायल
Share

खरसिया, फ्लाईऐश की बेतरतीब तरीके से डंपिंग ने इस समय खरसिया में नागरिकों के साथ साथ पशुओं का भी जीना मुश्किल किया हुआ है। गर्मी में जहाँ हवाओं के साथ सड़कों के किनारे फ्लाई ऐश के बवंडर उड़ रहे थे तो वहीं बारिश में आये दिन जानवरों के फँसने की घटनाएँ हो रही हैं। मामला है खरसिया के रायगढ़ रोड स्थित एक भूमि का जहाँ पास में ही एक फ्लाई ऐश ईंट की निर्माण इकाई संचालित है। अतः भंडारण के लिए खुले में ही फ्लाई ऐश डंप करा दिया गया है।आये दिन पशुओं के साथ अप्रिय घटनाएँ घटने की वजह से आसपास रह रहे लोगों ने ईंट फैक्ट्री के मालिक को इसके उपाय करने की समझाइश भी दी, किन्तु किसी के कान में जूं नहीं रेंगी। 20 जून, रविवार की सुबह जब एक गाय के फंसने से पूरा मामला मीडिया में आया तो ईंट प्लांट के मालिक तुरंत हरकत में आ गए। एकाएक जगह को पाटने के लिए स्वयं कई ट्रेक्टर लगाकर मुरुम मंगाना शुरू कर दिया। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी एवं मुरुम से जगह को पाटने की घटना भी कैमरे में कैद हो चुकी थी। इसके पहले भी फ्लाई ऐश के बेतरतीब ढंग से डंपिंग की वजह से प्रशासन हरकत में आया था एवं जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लाई ऐश डंप करने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे।

मुरुम का भी अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी
बिना किसी अनुमति मुरुम के उत्खनन का यह खेल भी नया नहीं है। क्षेत्र में धड़ल्ले से मुरुम और रेत का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी है। गत वर्ष राजस्व विभाग द्वारा छापे के दौरान हजारों ट्रैक्टर ट्राली खरसिया राजस्व अमले को अवैध रेत का भंडार मिला था, जिसकी राजस्व विभाग ने जब्ती बनाई थी। यदि मुरुम की बात की जाए तो हाल में ही कई जमीनों की पटाई अवैध तरीके से मिट्टी एवं मुरुम से की गई है, जिसमें सैकड़ों ट्रैक्टर मुरुम का इस्तेमाल हुआ है। किंतु प्रशासन इस बात से अनभिज्ञ मालूम पड़ता है।

यदि जाँच पर निकले राजस्व अमला तो मिलेंगे हजारों टन अवैध रेत भंडारण
गत वर्ष की भाँति यदि इस वर्ष भी राजस्व अमला रेत की धर पकड़ में निकले तो हजारों टन रेत का भंडारण प्रशासनिक अमले को मिलेगा। गौरतलब है कि रेत माफियाओं के द्वारा धड़ल्ले से रेत का भंडारण बरसात के पूर्व किया जाता है एवं बरसात आने पर औने पौने दामों पर बेचा जाता है।
 



Share

Leave a Reply