CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोरोना संक्रमण फैलने की वजह से CPL- T20 क्रिकेट प्रतियोगिता आगे बढ़ाई गई

कोरोना संक्रमण फैलने की वजह से CPL- T20 क्रिकेट प्रतियोगिता आगे बढ़ाई गई
Share

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के अध्यक्ष प्रवीण जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर रायपुर से CPL- T20 आयोजन के संबंध में मुलाकात कर उक्त आयोजन को IPL की तर्ज पर 1 अप्रैल से शहीद वीर नारायण अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में कराए जाने के लिए ज्ञापन सौंप कर मांग रखी, ज्ञापन में कहा गया कि जिस तरह कोरोना संक्रमण के बीच जिन गाइडलाईन व दिशानिर्देशों का पालन कर IPL आयोजन समिति 9 अप्रैल से देश भर में IPL प्रतियोगिता आयोजित करेगी, उन्ही नियमों का पालन करते हुए हम प्रदेश में CPL- T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराना चाहते हैं, ज्ञापन में मांग की गई है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं कोविड 19 के नियमों के अंतर्गत हमें CPL- T20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए गाइडलाईन तय कर अनुमति दी जाये, किन्तु रायपुर कलेक्टर भारती दासन ने कहा कि अभी कोरोना संक्रमण की स्थिति हमारे नियंत्रण से बाहर है। हमनें सभी प्रकार के आयोजनों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है तथा रात्रिकालीन कर्फ्यू भी लागू कर दिया है इस लिए हमें स्थिति को नियंत्रण में आने तक इंतजार करना होगा, कलेक्टर ने हमारे प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन से पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिसके बाद कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक में निर्णय लिया गया कि अनिश्चित काल के लिए CPL- T20 की तिथियां आगे बढ़ाते हुए शासन की स्वीकृति के बाद प्रतियोगिता कराई जाएगी। बैठक में प्रमुख रूप से नेहा शल्मन, ख्वाजा अहमद, अमित दिवान, दिव्यानि सिया, मोहम्मद रिजवान, सुमित सिंह, राहुल पांडेय, राहुल ताम्रकार, मोनाल मित्तल, विपिन निषाद शामिल हुए। 



Share

Leave a Reply