CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोविड काल के रियल हीरो से मिलने नेता प्रतिपक्ष के साथ पार्षद पहुंचे शमशान घाट

कोविड काल के रियल हीरो से मिलने नेता प्रतिपक्ष के साथ पार्षद पहुंचे शमशान घाट
Share

धमतरी। कोरोना संक्रमण के इस कठिन दौर में पूरे सेवा व संस्कार के साथ हर धर्म की भावनाओं को अपने में आत्मसात करते हुए, अंतिम संस्कार करने वाले वर्तमान समय में समाज के रियल हीरो की तरह अपनी भूमिका निभा रहे युवाओं के बीच भाजपाई पार्षद पहुंचे।
नगर निगम के सुभाष साहू, ओंकार निषाद, जगनंदन राजपूत, वीरेंद्र साहू, रितेश टंडन, खिलेश्वर साहू, ओंकार निर्मलकर, सुरमुख चौहान आदि इन रियल हीरो और फ्रंटलाइन वारियर्स से मिलने नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, नगर निगम के पूर्व सभापति और वर्तमान पार्षद राजेंद्र शर्मा, आमापारा के पार्षद व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी मुख्य नहर किनारे स्थित श्मशान घाट पहुंचे। उनकी समस्याओं से वाकिफ भी हुए।
नेता प्रतिपक्ष श्री रोहरा ने निगम के उक्त कार्य के प्रभारी अधिकारी से कहा कि समाज के सामने आई इस भीषण तथा चुनौतीपूर्ण दौर में हम सबको सेवा दे रह,े उक्त सेवाधारियों को समस्या मुक्त रखना हमारा नैतिक धर्म है। निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने आने वाले बारिश से पूर्व अंतिम संस्कार करने के लिए निगम को परेशानी ना हो उससे पूर्व शेड बनाने और विद्युत शवदाह मशीन को वर्तमान समय की अनिवार्य व महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए, उक्त कार्यों को अविलंब पूरा करने के लिए निगम के जिम्मेदार लोगों से मांग की।
पार्षद विजय मोटवानी ने संकट के इस गंभीर व कठिन दौर में अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा दे रहे अग्रिम पंक्ति के इन कोरोना वाँरियरो को प्रोत्साहित व हर संभव सहयोग प्रदान करने को अपना धर्म व कर्तव्य निरूपित किया है। इस अवसर पर श्मशानघाट घाट में स्वच्छता प्रभारी शशांक मिश्रा, स्वास्थ्य निरीक्षक योगेश निषाद, राजस्व अधिकारी निखिल चंद्रांकर, उप अभियंता कामता नागेन्द्र सिन्हा उपस्थित रहे।
 



Share

Leave a Reply