CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CRIME : एक लाख के हेरोइन के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

CRIME : एक लाख के हेरोइन के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Share

 रायपुर : रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में स्थित एक में पुलिस ने दो युवकों को हेरोइन चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये युवक मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। होटल के कमरे में छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से 4.26 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

 
होटल इम्पीरियल अर्जुन में रुके थे दोनों आरोपी 
 
प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा हेरोइन के साथ पंजाब के 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल इम्पीरियल अर्जुन में 02 व्यक्ति रूके हुए है, जो अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है।
 
जिस पर  एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त होटल के कमरा नंबर 405 में जाकर रेड मारा गया। रेड कार्यवाही के दौरान कमरे में 2 व्यक्ति उपस्थित थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम हरजीत सिंह एवं पवनप्रीत सिंह निवासी तरनतारण पंजाब का होना बताया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चिट्टा को पंजाब से लाना बताया गया है। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.26 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा जप्त किया गया है।


Share

Leave a Reply