CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ के हीरों को इंदौर में लाकर बेचने वाले दो आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े, 55 हीरे जब्त

छत्तीसगढ़ के हीरों को इंदौर में लाकर बेचने वाले दो आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े, 55 हीरे जब्त
Share

छत्तीसगढ़ की खनिज खदान से निकले हीरों को इंदौर में बेचने का प्रयास करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 55 हीरों को इंदौर क्राइम ब्रांच ने जब्त किया है। माइनिंग एक्ट में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। जब्त किए गए हीरों की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपए बताई जाती है।
इंदौर क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति परदेशीपुरा शिव मंदिर के पास चोरी के हीरो को औने-पौने दामो में बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान शिव मंदिर के पास से दो आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता हासिल की है। वही जब पुलिस ने दोनों आरोपी से पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने अपना नाम तेजा उर्फ अशोक विक्की उर्फ विक्रम होना बताया।
बिना लायसेंस के खनिज पत्थर मिले तो धराये
दोनो आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 55 नग हीरा खनिज पत्थर मिले जिसके संबंध में उनके पास वैध लाइसेंस नहीं होना बताया। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त हीरे उन्होंने गरियाबंद, छत्तीसगढ़ से चोरी करना कबूल किया है। वही पकड़े गए आरोपीयो से क्राइम ब्रांच ने 55 नग हीरे एवं दो मोबाइल जब्त किए हैं। जब्त हीरों की कीमत साढ़े तीन लाख से ज्यादा बताई गई। पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
 



Share

Leave a Reply