CRIME NEWS : दो भाइयों में विवाद, छोटे भाई ने बड़े का सिर फोड़ा....
कोरबा : हसदेव नदी में नौका चलाने की बात को लेकर हुए विवाद के कुछ देर बाद छोटे भाई ने बड़े भाई का सिर फोड़ दिया। पीडि़त की रिपोर्ट पर मोरगा चौकी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। चौकी प्रभारी सुखदेव सिदार ने बताया कि आज सुबह 5 बजे के आसपास यह घटना केंदई हसदेव घाट क्षेत्र में घटित हुई। बोकराभाठा गांव के टिहरीसराई का रहने वाला गणेश राम मंझवार इस मामले में आरोप नामजद हुआ है।
उसने अपने बड़े भाई ढोलसाय मंझवार के साथ विवाद करते हुए बांस से हमला कर दिया। इस घटना में ढोलसाय को काफी चोट आई। जानकारी मिली कि दोनों भाई हसदेव में लोगों को पार करने के लिए नाव चलाते हैं। बारी.बारी से ये काम किया करते हैं। आज सुबह गणेश राम ने नाके पर जाने की जिद्द करने के साथ कढ़ाई सहित अन्य सामान ले जाने की बात कही। यहां से ही मामला बिगड़ा।
इसी दौरान गणेश राम ने घर में मौजूद बांस के डंडे से सिर पर दे मारा और भाग खड़ा हुआ। कुछ घंटे बाद पीडि़त मोरगा पुलिस चौकी पहुंचा और शिकायत कराई। जिस पर आईपीसी की धाराओं के अंतर्गत आरोपी के विरूद्ध प्रकरण कायम किया किया है। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।




