CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CRIME NEWS : जादू-टोना के शक में महिला की निर्मम हत्या, टांगी से वार कर आरोपी ने उतारा मौत के घाट, अब गिरफ्तार

CRIME NEWS : जादू-टोना के शक में महिला की निर्मम हत्या, टांगी से वार कर आरोपी ने उतारा मौत के घाट, अब गिरफ्तार
Share

 सरगुजा। जिले के बतौली थाना क्षेत्र में टोनही के शक में महिला की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुरानी रंजिश में हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल टांगी को जब्त कर लिया है। घटना मंगलवार की है।

 

ASP विवेक शुक्ला ने बताया कि प्रार्थी रामसाय पैंकरा जो चिरंगा खालपारा का रहने वाला है, उसने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वो और उसकी पत्नी रजमनिया घर के परछी में सोमवार रात को अलग-अलग सो रहे थे। मंगलवार सुबह उसके बेटे राजकुमार ने बताया कि मां रजमनिया नहीं उठ रही है। तब उसने मौके पर जाकर देखा, तो पता चला कि पत्नी रजमनिया की मौत हो चुकी है। उसकी कनपटी और चेहरे पर चोट और खून निकलने का निशान दिखाई दे रहा था। बतौली थाना पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में ही हत्या का मामला लग रहा था। IG सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग ने एसपी भावना गुप्ता को तुरंत टीम का गठन कर आरोपी की तलाश के निर्देश दिए। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम चिरंगा के रहने वाले सीमन राम उर्फ सीमा को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी सीमन राम ने बताया कि उसे राजमनिया पर टोनही होने का शक था और इसे लेकर वो उससे रंजिश रखता था।

आरोपी ने कहा कि उसे लगता था कि उसी के जादू-टोना करने के कारण उसके पिता की तबियत हमेशा खराब रहती है। दोनों के बीच इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हो चुका था। इसलिए उसने पहले की रंजिश में राजमनिया की हत्या लोहे की टांगी और सेंधवार की लकड़ी से वार करके कर दी। हत्या में इस्तेमाल दोनों हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।



Share

Leave a Reply