BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CRIME NEWS: दुर्ग में घरेलू विवाद बना जानलेवा – पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की

CRIME NEWS: दुर्ग में घरेलू विवाद बना जानलेवा – पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की
Share

 दुर्ग।  एचएससीएल कॉलोनी में घरेलू विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। गुस्से में आकर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति स्वयं नेवई थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एएसपी पद्मश्री तवंर ने बताया कि एचएससीएल कॉलोनी निवासी एकल कुमार दुबे उर्फ राजेश (28) का विवाह खैरागढ़ निवासी दीक्षा दुबे (22) से जुलाई 2024 में राजनांदगांव में हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। एकल कुमार पंडिताई का कार्य करता था और पिछले तीन माह से कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।

शनिवार दोपहर को पति-पत्नी के बीच भोजन को लेकर विवाद हुआ। एकल कुमार ने दीक्षा को खाना न बनाने पर ताना मारा, जिससे नाराज होकर दीक्षा ने पति के बाल पकड़ लिए। इस पर गुस्से में आकर एकल कुमार ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।पुलिस के मुताबिक, दीक्षा करीब एक घंटे तक अचेत पड़ी रही। घबराए आरोपी पति ने अंततः नेवई थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दीक्षा की मौत की पुष्टि की। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Share

Leave a Reply