CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CRIME NEWS : गांजा की तस्करी करते आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS : गांजा की तस्करी करते आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Share

 जगदलपुर। CRIME NEWS : जिले के उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतरिक्त पुलिस निवेदिता पाल के दिशा निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मार्गदर्शन में थाना नगरनार सीमा से लगे, उड़ीसा प्रांत से होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन को रोकने तथा प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना नगरनार से कार्यवाही हेतु एक टीम गठित किया गया।

पतासाजी के दौरान टीम को से मुखबिर सूचना मिला कि उड़ीसा से जगदलपुर की ओर आ रही यात्री बस में दो संदिग्ध व्यक्ति सवार है। जो अपने पास रखे बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा प्रांत से जगदलपुर की ओर यात्री बस में आ रहे हैं।  सूचना के बाद तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।  जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल घेराबंदी करने धार पकड़ कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुआ। जिस पर तत्काल टीम द्वारा ग्राम धनपूंजी फॉरेस्ट नाका के पास यात्री बस को रोककर बस को चेक किया गया।

जिसमें मुखबीर के बताये हुलिया के अनुसार एक महिला सहित दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर दोनों प्रारंभिक तौर पर पुलिस को गुमराह करते रहे। उसके बाद बारीकी से पूछताछ करने पर दो दोनों संदिग्ध ने अपना नाम गुलाबचंद तथा विमला निवासी हिसार हरियाणा का होना बताये। जिनके पास रखे बैग को चेक करने पर दोनों के कब्जे से अलग-अलग बैग से कुल 20.5 किलो मादक पदार्थ गांजा प्राप्त हुआ।  जिसकी कीमत ₹2,00000 रूपये बतायी जा रही है। पुछ्ताछ् करने पर उक्त गांजा को हरियाणा ले जाना बताया। आरोपियों के विरुद्ध थाना नगरनार में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।



Share

Leave a Reply