CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CRIME NEWS : नौकर ने चोरी की घटना को दिया अंजाम : कुछ यू खुला राज, अब हुआ गिरफ्तार…

CRIME NEWS : नौकर ने चोरी की घटना को दिया अंजाम : कुछ यू खुला राज, अब हुआ गिरफ्तार…
Share

 रायपुर। कचना में रहने वाले अभिषेक मानिक के घर मे कुछ समय से लगातार चोरियाँ हो रही थी। उनके घर से लाखों रुपये गायब हो चुके थे। साथ ही उनका 3 साल पुराना नौकर अमित चौहान भी छुट्टी के बहाने गायब है। इस बीच पुलिस ने शक के आधार पर जब उनके नौकर के बारे में पता किया। तो उसकी लग्जरी लाइफ देख कर उनके होंश उड़ गए। नौकर से पूछताछ करने पर चोरी का पूरा मामला साफ हो गया।

 
 
खम्हारडीह थाने में कारोबारी अभिषेक मानिक ने रिपोर्ट दर्ज कराया था। कि पिछले 3 महीने में उनके घर से लाखों रुपए चोरी किए गए है। उन्होंने बताया कि उनके घर में पिछले 3 सालों से सरायपाली बसना का रहने वाला अमित चौहान घरेलू नौकर के रूप में काम कर रहा था।
 
लेकिन पिछले 25 दिसंबर को 2 दिनों की छुट्टी लेकर घर गया था, और 15 दिनों से वह लापता है। पुलिस ने जब इस बात की जांच की, तो पता चला कि नौकर अमित चौहान बहुत ही लग्जरी लाइफ जी रहा है। पुलिस ने जैसे ही नौकर से पूछताछ शुरू की वह तोते की तरह सब बोलने लगा। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी किस तरह चोरी-छिपे धीरे-धीरे कर पैसा निकाला करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम से क्रय किये गये 1 नग चारपहिया वाहन, 2 नग दोपहिया वाहन, सोनेे के जेवरात एवं 3 नग आईफोन कुल 14 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में धारा 381 का अपराध पंजीबद्ध कर उसे जेल भेज दिया है।


Share

Leave a Reply