CRIME NEWS : मामूली विवाद पर पुत्र ने मां की हत्या...
कांकेर : जिले के भानुप्रतापपुर थाना अंर्तगत ग्राम पंचायत परवी के आश्रित ग्राम भुरका में मामूली पारिवारिक विवाद पर अपनी मां को नशे में धुत पुत्र बीरेन्द्र दुग्गा ने खपरैल बनाने के सांचा से मां के सिर में वार कर दिया। जिससे 55 वर्षीय वृद्धा गायत्री की मृत्यु हो गई। मां को मारने के बाद युवक बीरेन्द्र ने अपनी मां की लाश को घर के कमरे में ले जाकर बिस्तर में लिटा दिया, जिससे वह सोई हुई लगे। मृतका की पुत्री जो इन दिनों अपने मायके आई हुई थी, वह घटना के समय कहीं आसपास गई हुई थी।
जब वह वापस लौटी तो उसने अपनी मां का शव बिस्तर पर पड़ी देखने के बाद आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी तेजराम वर्मा ने बताया कि आरोपित युवक मां की हत्या करने के बाद जंगल मे जा कर छुप गया था, जहां से उसे तलाश कर पकड़ा गया। आरोपित पर धारा 302 के तहत कार्यवाही की गई है।




