CRIME NEWS : राजधानी रायपुर के इस स्थान में महिला की मिली लाश, लोगों में मचा हड़कंप....
रायपुर : घटना राजधानी रायपुर से लगे मंदिर थाना क्षेत्र की जहाँ महिला की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने पालोद मोड़ के पास महिला की लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी है. जिस पर पुलिस पहुंची है. और लोगों से जाँच पड़ताल कर रही है.
वही मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद भी सबकुछ स्पष्ट होगा। आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच की जा रही है. और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.




