CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CRIME NEWS : महिला की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, युवक बोला- अपमान का बदला लेने, आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS : महिला की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, युवक बोला- अपमान का बदला लेने, आरोपी गिरफ्तार
Share

 बिलासपुर। CRIME NEWS : जिले में महिला की हत्या की खबर सामने आई है। जहां एक महिला की हत्या करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने युवक को पैसे देकर शराब मंगाया था। लेकिन, वह पैसे लेने के बाद भी शराब नहीं लाया। इससे नाराज महिला ने सरेराह युवक के साथ गाली-गलौज कर उसकी बेइज्जती की। जिसका बदला लेने के लिए सनकी युवक ने महिला के सिर को ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर कुचल दिया। बीते सोमवार की सुबह महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी, जिसके हत्यारे को पकड़कर पुलिस ने अब खुलासा किया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि ग्राम मानपुर में रहने वाली रूपा जगत (60) रोजी मजदूरी करती थी। उसकी खून से लथपथ लाश घर के आंगन में पड़ी थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। जांच में पता चला कि महिला के सिर पर हमला कर हत्या की गई है।पुलिस की पूछताछ में पता चला कि महिला घर में अकेली रहती थी। उसका मंझला बेटा कमाने खाने के लिए गुजरात गया था। महिला के पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उनके तीन बेटों में दो सरकारी नौकरी में थे। 2 बेटों की मौत हो चुकी है और उनके परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति मिल गई है। लिहाजा उनका परिवार बाहर रहता है।

युवक बोला- अपमान का बदला लेने के लिए मार डाला

कुछ दिन पहले उसने अपने पीने के लिए शराब मंगाया था और उसे पैसे भी दिए थे। लेकिन, वह पैसे लेकर शराब नहीं दिया, जिसके बाद उसके परिवार में चौथिया कार्यक्रम के दौरान महिला मिली तो युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी बेइज्जती की थी। इसका बदला लेने के लिए वह मौके की फिराक में था। बीते रविवार की रात युवक शराब के नशे में दीवार कूद कर महिला के घर में घुस गया और ईंट से हमला कर उसके सिर को कुचल दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून लगे उसके कपड़ों को बरामद कर लिया है।



Share

Leave a Reply