CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Crime : पुलिस ने किया युवक की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा, माता-पिता निकले आरोपी, जानें क्या है वजह...

Crime : पुलिस ने किया युवक की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा, माता-पिता निकले आरोपी, जानें क्या है वजह...
Share

 पखांजूर। बैकुंठपुर में दो दिन पहले एक युवक की हत्या की गुत्थी पखांजूर पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है, जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके खुद के माता-पिता ने की थी। पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है और अब वे सलाखों के पीछे हैं।

बता दें कि मामला बैकुंठपुर गाँव का है, जहाँ स्वतंत्रता दिवस के दिन एक युवक का खून से लतपथ शव खेत में मिला था, जिससे इलाके में शोक फैल गया था। पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटना की गहराई से पड़ताल करने पर पता चला कि युवक की हत्या उसके माता-पिता ने की थी।
 पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक युवक अक्सर नशे की लत में रहता था और चोरी करने लगा था, जिससे नाराज होकर उसके माता-पिता ने उसे मौत के घाट उतारने का कदम उठाया। अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।


Share

Leave a Reply