CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Crime : युवक ने अपने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, शव को छिपा दिया सीमेंट के फाल में...जानें वजह..!!

Crime : युवक ने अपने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, शव को छिपा दिया सीमेंट के फाल में...जानें वजह..!!
Share

 सक्ति। जिले के मालखरौदा पुलिस ने हत्या के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी ने पत्नी से बात करने की शंका पर अपने ही दोस्त पर पत्थर से हमला कर घायल कर दिया, फिर गला दबाकर हत्या की और शव को सीमेंट का बना फाल में छुपा कर रखा था। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

बता दें कि ग्राम कुरदा की रहने वाली किरन जांगड़े ने अपने पति सोखीलाल की गुम होने की सूचना 23 जून को मालखरौदा थाने में की थी। उसने बताया की 22 जून को अमरजीत बंजारे अपने साथ बाइक में बैठाकर लेकर गया था। देर रात तक घर नहीं आने पर थाने में गुम होने की सूचना दी। इस दौरान पुलिस ने युवक अमरजीत बंजारे को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया की उसने उसकी हत्या की है। आरोपी अमरजीत ने बताया की उसकी पत्नी के साथ मृतक सोखिलाल जांगड़े बातचीत करता था।  जिससे संदेह के आधार पर उसे सुनसान जगह ले जाकर उसके सिर पर पहले पत्थर से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया और उसके गले को दबकर हत्या की और शव को सीमेंट के बने फाल में ले जाकर छुपा दिया गया। पुलिस ने आरोपी के बताए जगह में जाकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही आरोपी अमरजीत बंजारे के खिलाफ 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वही घटना में प्रयुक्त पत्थर को भी बरामद किया गया है।



Share

Leave a Reply