छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

CRIME : नशेड़ी पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या...एस बात को लेकर हुआ था विवाद...पढ़िए पूरी खबर

CRIME : नशेड़ी पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या...एस बात को लेकर हुआ था विवाद...पढ़िए पूरी खबर
Share

 रायगढ़ : जिले में हत्या का मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद के बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है, इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पालीडीह का मामला।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित पति पत्नी दोनों नशे के आदि थे। पालीडीह जुनापरा निवासी रामप्रसाद सोनार अपनी पत्नी सुखमती सोनार उम्र 60 वर्ष का चरित्र शंका को लेकर 19 तारीख को दोपहर आपास में विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि हत्या के वक़्त दोनो नशे में थे जिसके कारण यह घटना घटित हुई।

आरोपित पति ने बताया कि उसकी पत्नी उसके साथ नही रहती थी, आती जाती रहती थी, वह कल ही आई थी। पति ने बताया कि मैं अंदर खाना बना रहा था और वह बाहर बर्तन धो रही थी, तभी उसे किसी व्यक्ति से बात करता सुना तो बाहर निकला और उससे पूछा कि किससे बात कर रही है। पर वह उस बात को लेकर लड़ने लगी फिर हम दोनों में विवाद बढ़ता चला गया। गुस्से के आकर मैंने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।



Share

Leave a Reply