CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Crime : अस्पताल में भर्ती कैदी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार...तलाश जारी

Crime : अस्पताल में भर्ती कैदी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार...तलाश जारी
Share

 बिलासपुर। रेलवे के संपत्ति चोरी के मामले में कोरबा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल मेुं भर्ती किया था, जहां आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जाता है कि आरोपी ने टायलेट जाने का बहाना बनाया और हेडकांस्टेबल को चकमा देकर फरार हो गया। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

बता दें कि आरपीएफ पुलिस ने जांच के दौरान रेलवे का सामान पार करते हुए कोरबा के मोतीसागर पारा निवासी संतोष स्वीपर 40 वर्ष को दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ के बाद उससे रेलवे का सामान भी बरामद किया गया, जिसके बाद उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि रेलवे संपत्ति की चोरी के मामले में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे कोर्ट ने जेल भेजने का आदेश दिया।इस दौरान प्रधान आरक्षक आईपी दुबे और रामविलास उसे जेल लेकर गए। इस दौरान उसने शराब पीने की बात कही और सीने दर्द होने का बहाना बनाया, जिसके बाद प्रहरी ने उसे जेल में लेने से इंकार कर दिया। लिहाजा, आरपीएफ के जवानों ने उसे इलाज के लिए सिम्स के आईसीयू में भर्ती कराया। जहां आरोपी ने टायलेट जाने का बहाना बनाकर भाग निकला। मामले में पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही है



Share

Leave a Reply