CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Crime : ससुराल वालों ने बहू के आशिक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, 5 गिरफ्तार

Crime : ससुराल वालों ने बहू के आशिक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, 5 गिरफ्तार
Share

 बलौदाबाजार। जिले के सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदेरी में 10-15 लोग एक राय होकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी साथ में युवक की मां व अन्य रिश्तेदारों को भी चोट पहुंचाई है। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

ससुराल वालों ने बहू के आशिक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, 5 गिरफ्तार…बता दें कि मुंगेली के वार्ड नंबर 14 की सुकृति कुर्रे अपने पति दिलीप कुर्रे उर्फ राहुल को छोड़कर ग्राम चंदेरी के नंदकुमार पात्रे के घर में आ गयी थी, जिसके बाद सुकृति कुर्रे के पति अपनी मां, भाई और मुंगेली के अन्य 10-15 लोगों के साथ 2 जून को ही रात्रि करीबन 11 बजे ग्राम चंदेरी पहुंचकर नंदकुमार पात्रे के घर दीवार फांदकर प्रवेश किए और आंगन में रखे लकड़ी के पटिया और लाठी-डण्डा से नंदकुमार पात्रे, अनिता पात्रे, गोवर्धन पात्रे पर ताबड़तोड़ प्राणघातक हमला कर दिया।

इस हमले में नंदकुमार पात्रे को सिर में आई गंभीर चोट के कारण से उपचार के लिए सिमगा स्थित सरकारी अस्पताल में ले गए। जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अनिता पात्रे व गोवर्धन पात्रे को रायपुर रिफर किया गया। पुलिस ने मामले में अभी तक पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसडीओपी आशीष अरोरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदेरी में नंदकुमार पात्रे की हत्या की गई तथा उसकी मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।

जिन्हें रायपुर इलाज के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंध का सामने आ रहा है। जिसमें मृतक का महिला से अवैध संबंध था, इस संबंध में हमने पांच लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। मृतक जल संसाधन विभाग पथरिया जिला मुंगेली में कार्य करता था।



Share

Leave a Reply