CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CRIME : मां बेटे का रिश्ता हुआ शर्मसार: नशे के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां की सिर पटक-पटक कर ले ली जान

CRIME : मां बेटे का रिश्ता हुआ शर्मसार: नशे के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां की सिर पटक-पटक कर ले ली जान
Share

 रायपुर। राजधानी पुलिस ने महिला टीचर की हत्या के मामले में कातिल बेटे को धरदबोचा है। कि, आरोपी नशे के लिए रुपए मांग रहा था, लेकिन मां ने देने से इनकार कर दिया। इस पर गुस्से में मां का मोबाइल तोड़ दिया और फर्श पर उनका सिर पटक-पटक कर जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, डीडी नगर क्षेत्र में इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के बी ब्लॉक निवासी पी.नीता राव (51) का खून से लथपथ शव उनके घर में सोमवार देर शाम मिला था। वहीं घर के बाथरूम से आरोपी के पैरों के निशान और खून से सनी बनियान मिली थी।

पूछताछ में कातिल नागेश ने बताया कि वह नशे के लिए मां से रुपए मांग रहा था, लेकिन मां ने देने से इनकार कर दिया। इस पर गुस्से में मां का मोबाइल तोड़ दिया और फर्श पर उनका सिर पटक-पटक कर जान ले ली। इसके बाद  किचन से स्टील का गिलास लेकर आया और उससे मां के चेहरे पर कई वार किए।



Share

Leave a Reply