CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Crime : रेलवे स्टेशन से तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार...16 लाख का गांजा जब्त…!!

Crime : रेलवे स्टेशन से तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार...16 लाख का गांजा जब्त…!!
Share

 रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में जीआरपी पुलिस की टीम को बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी पुलिस ने 16 लाख रूपए के गांजे के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पकड़े गए तस्करों का नाम प्रशांत कुमार लीमा 30 वर्ष, चितरंजन पाइक 29 वर्ष और तरंग राणा 38 वर्ष है। पकड़े गए तीनों आरोपी उड़िसा के रहने वाले है। पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर जेआर ठाकुर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ट्रेनो में

अवैध रुप से नशीला पदार्थ परिवहन की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक कार्रवाई करने के प्राप्त निर्देश पालन में जीआरपी रायपुर द्वारा पिछले कई दिनों से लगातार चेकिंग अभियान चलाई जा रही थी। जिसमें आज एन्टी क्राइम जीआरपी के साथ चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर 2 बिलासपुर छोर ओव्हर ब्रिज के नीच रेल्वे स्टेशन रायपुर में अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा ओडिशा से ट्रेन नं 12146 पुरी एलटीटी सुपरफास्ट से लेकर आये आए थे। इन आरोपियों के पास से कुल वजन 79 किलो गांजा जब्त किए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।



Share

Leave a Reply