CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CRIME : सूने मकान से 5 लाख के गहने ले उड़े शातिर चोर, एक आरोपी गिरफ्तार

CRIME : सूने मकान से 5 लाख के गहने ले उड़े शातिर चोर, एक आरोपी गिरफ्तार
Share

 रायपुर : राजधानी रायपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शंकरनगर के सेक्टर 1 चौपाटी के पास सूने मकान में अज्ञात चोरों ने अलमारी तोड़कर सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर भाग निकले थे। चोरी हुए सभी आभूषणों की कीमत लगभग साढ़े 5 लाख रुपए थी। मकान मालिक की शिकायत पर सिविल लाईन पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, रायपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शंकरनगर के सेक्टर 1 चौपाटी के पास सूने मकान में चोरी की घटना का खुलासा हुआ है। अज्ञात चोरों ने घर के अंदर घुसकर अलमारी तोड़कर सोने और चांदी के आभूषण चुरा लिए थे। चोरी हुए आभूषणों की कीमत लगभग साढ़े 5 लाख रुपये बताई जा रही है। मकान मालिक की शिकायत पर सिविल लाईन थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को घटना के बाद पता चला कि आरोपियों ने चोरी के सामान का बंटवारा मूल लाइट स्कूल के पास किया था, जिसे एक नाबालिग ने देख लिया था।

नाबालिग ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी और आरोपियों के नाम बता दिए। पुलिस ने सूचना के आधार पर देर रात छापामार कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी बाबू बंगाली फरार है। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

 


Share

Leave a Reply