CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CRIME : रायपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या...जांच में जुटी पुलिस

CRIME : रायपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या...जांच में जुटी पुलिस
Share

 रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, वे बेख़ौफ़ होकर वारदात को अंजाम दे रहे है। पुलिस के द्वारा अपराध पर लगाम लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है इसके बावजूद अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं है। रायपुर में एक बार फिर से चाकूबाजी में एक युवक की जान चली गई है। यह घटना कबीर नगर थाना क्षेत्र का है, जहां युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार दो अज्ञात युवक बाइक में सवार होकर आए और 33 वर्षीय दीपक साहू पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में घायल युवक की मौत हो गई है। मृतक दीपक साहू ट्रक ड्राइवर था। वहीं इस मामले में पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई है। अभी हत्या की वजह सामने नहीं आई है।

मृतक दीपक साहू बेमेतरा जिले के साजा का रहने वाला था। वह कुछ साल से गुढ़ियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत में रह रहा था और अरुण दुबे का ट्रक चलता था। वह बुधवार को भिलाई से रायगढ़ जाने के लिए निकला था। दीपक अपने मालिक से कहकर आया था कि रक्षाबंधन का त्यौहार है रायपुर स्थित घर पर रुकूंगा लेकिन वह घर नही पहुंचा। फ़िलहाल इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।



Share

Leave a Reply