BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सीआरपीएफ महानिदेशक माहेश्वरी छग प्रवास पर पहुंचे रायपुर, नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से अस्पताल में की मुलाकात...

सीआरपीएफ महानिदेशक माहेश्वरी छग प्रवास पर पहुंचे रायपुर, नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से अस्पताल में की मुलाकात...
Share

रायपुर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक आनंद प्रकाश माहेश्वरी आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने नक्सली हमले में घायल हुए जवानों से अस्पताल में जाकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।


सूत्रों के अनुसार सीआरपीएफ महानिदेशक आनंद प्रकाश माहेश्वरी तीन दिवसीय प्रदेश प्रवास पर यहां पहुंचे है। यहां पहुंचने के बाद वे दो निजी अस्पताल पहुंचे जहां सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। 

ज्ञात हो कि 10 फरवरी को बीजापुर के पामेड़ इलाके में सर्चिंग पर निकले कोबरा 204 बटालियन के जवानों का नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुआ था। जिसमें जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया, वहीं इस मुठभेड़ में बटालियन के दो जवान शहीद हो गए थे, जबकि डिप्टी कमांडर प्रशांत, अजित सिंह, पी पवन कुमार और गरीबर उरांव, बिभा बासु मेहता और जवान पवार पांडुरंग घायल है जिनका रायपुर में इलाज जारी है।


Share

Leave a Reply