नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

हार्ट अटैक से हुई सीआरपीएफ जवान की मौत, रेनिंग कैम्प में तैनात था सीआरपीएफ का जवान...

हार्ट अटैक से हुई सीआरपीएफ जवान की मौत, रेनिंग कैम्प में तैनात था सीआरपीएफ का जवान...
Share

सुकमा। जिले के करनपुर ट्रेनिंग कैम्प में तैनात सीआरपीएफ का एक जवान छेड़ी उर्फ इसरार यहां एक ट्रेनिंग के दौरान अपनी दौड़ पूरी होने के तुरंत बाद हार्ट अटैक के कारण कल रविवार को उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार छेड़ी उर्फ इसरार यूपी के मऊ जिले के निवासी हैं, वे सीआरपीएफ 120 बटालियन मेघालय के वेस्ट गालो हिल्स से ऑन प्रमोशन दोरनापाल में 74 बटालियन में आए थे। उनकी एक ट्रेनिंग जिसमें उन्हें दस किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी। इस दौड़ को तो उन्होंने बिना किसी परेशानी के पूरा कर लिया लेकिन उसके तुरंत बाद तबियत बिगड़ गई और वे वहीं पर गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भेजा गया हजारों की संख्या में आस पास के गांवों के लोग आज उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए, जवान को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।


Share

Leave a Reply