CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CRPF जवान का शव बरामद...नाले में गिरने के बाद लापता हो गया था जवान

CRPF जवान का शव बरामद...नाले में गिरने के बाद लापता हो गया था जवान
Share

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गश्त के दौरान नाले में गिरने के बाद लापता हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान का शव और हथियार बरामद कर लिया गया है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शुक्रवार को बताया कि बचाव दल ने शाम को सिलगेर गांव के करीब नाले से सात सौ मीटर की दूरी पर केरल निवासी सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के जवान सूरज आर (27) का शव बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि जवान गश्त के दौरान आज सुबह गहरे नाले में गिर गया था और बह गया था।

उन्होंने बताया कि “क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना पर गुरुवार की रात जवानों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल के जवान जब सिलगेर गांव के करीब थे तब जवान सूरज का पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गया।”

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एसटीएफ, सीआरपीएफ और डीआरजी के जवानों ने एसडीआरएफ के साथ मिलकर लापता जवान का पता लगाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि बचाव दल ने शुक्रवार शाम जवान का शव और हथियार बरामद कर लिया।

 


Share

Leave a Reply