CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सायबर सेल रायपुर की टीम ने गुम हुए 50 नग मोबाइल फोन को बरामद किया

सायबर सेल रायपुर की टीम ने गुम हुए 50 नग मोबाइल फोन को बरामद किया
Share

रायपुर। गुम मोबाइल फोन की घटना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय कुमार यादव ने गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी को गुम मोबाईल फोन ढूंढ कर बरामद करने के लिए निर्देशित किया था। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल रायपुर की तकनीकी टीम द्वारा आवेदकों ने प्रस्तुत गुम मोबाइल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाइल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाया गया। सायबर सेल की तकनीकी टीम ने विगत 1 माह में आवेदकों के गुम हुए कुल 50 नग मोबाइल फोन को ढूंढ कर रायपुर सहित अन्य जिलों व अन्य राज्यों के अलग - अलग स्थानों से बरामद किया गया। सायबर सेल की तकनीकी टीम द्वारा कुल 50 नग मोबाइल फोन कीमती लगभग 10,00,000/- (दस लाख रूपये) बरामद कर 25 को मोबाइल फोन को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया । जिस पर मोबाइल फोन के स्वामियों द्वारा सायबर सेल की टीम सहित रायपुर पुलिस की भूरी - भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद दिया।
विगत 02 माह पूर्व भी सायबर सेल रायपुर की तकनीकी टीम द्वारा कुल 50 नग मोबाईल फोन ढूंढ कर बरामद कर मोबाईल फोन स्वामियों के सुपुर्द किया जा चुका है।



Share

Leave a Reply