BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मॉक ड्रिल हेतु आज डबरी पारा मोहल्ला को पूरी तरीके से किया गया लॉक डाउन, जाने कहा की है ये खबर

मॉक ड्रिल हेतु आज डबरी पारा मोहल्ला को पूरी तरीके से किया गया लॉक डाउन, जाने कहा की है ये खबर
Share

  कोरियाकलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिले में कोरोना वायरस के चलते यदि किसी क्षेत्र को सील करना पड़े तो उसके पहले ही पूर्वाभ्यास कर लेने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का सामना लोगों को ना करना पड़े। इस निर्देश के परिपालन हेतु आज 16 अप्रैल को जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में मॉक ड्रिल किया गया। इस मॉक ड्रिल के तहत जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 14 डबरी पारा मोहल्ला को पूरी तरीके से लॉक डाउन किया गया है । इस संबंध में आज प्रातः 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक मॉक ड्रिल किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में मॉक ड्रिल हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया गया है। प्रत्येक घरों में पंपलेट भी बांटे गये हैं। यदि लोगों को आवश्यक सामग्री जैसे राशन दवाई सब्जी दूध आदि की आवश्यकता हो तो एसडीएम कार्यालय के कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी का दायित्व जनपद पंचायत बैकुंठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चंद्रशेखर शर्मा को सौंपा गया हैं, जिनका मोबाइल नंबर 9399969869 है।

 

अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार ने पुलिस टीम के साथ बैरिकेड, स्टॉपर सहित अन्य सभी स्थलों का एवं पूरे वार्ड का अवलोकन कर लिया है। ग्राम सलका  की ओर से आने वाली गाड़ियों को महल पारा रोड में डाइवर्ट करते हुए घड़ी चैक से मेन रोड तक भेजी जाएगी। गाड़ियां केवल आवश्यक वस्तुओं के परिवहन से संबंधित होनी चाहिए। मॉक ड्रिल के दौरान डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा। आवश्यक वस्तुओं का सामान घर तक पहुंचाया जाएगा। दोनों वार्डों को सेनीटाइज किया जाएगा। दोनों ही वार्डों के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी को दायित्व भी सौंपा गया है। वार्ड नंबर 10 के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी बैकुंठपुर के तहसीलदार तथा वार्ड क्रमांक 14 के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी नायब तहसीलदार होंगे।



Share

Leave a Reply